पुणे, 17 मई (आईएएनएस)| पुणे प्राइड ने शुक्रवार को बालेवाड़ी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इंडो-इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के पहले सीजन के जोन-ए के मैच में पांडिचेरी प्रीडेटर्स को 47-36 से मात दे जीत की हैट्रिक पूरी की।
पुणे पहले क्वार्टर में पांडिचेरी से पीछे थे, लेकिन बाकी के तीन क्वार्टरों में उसने दमदार वापस कर हैट्रिक लगाई।
पुणे के लिए अमरजीत ने सबसे ज्यादा 22 अंक लिए जिसमें से 20 अंक रेड से बाकी दो अंक टैकल से जुटाए। पांडिचेरी के लिए सुरेश कुमार ने सर्वाधिक 13 अंक लिए। इसमें से 12 रेड अंक थे।
पांडिचेरी ने पहले क्वार्टर की शुरुआत दमदार तरीक से की और लगातार छह अंक लेकर 6-0 से आगे हो गई। शेख अब्दुल ने सफल रेड कर पुणे का खाता खोला। यहां से अगर पुणे लगातार अंक ले रही थी तो पांडिचेरी भी पीछे नहीं थी। पुणे ने अंकों के अंतर को कम करते हुए स्कोर 5-8, फिर 7-9 किया। वह हालांकि पांडिचेरी को पहले क्वार्टर का अंत 12-9 के स्कोर के साथ करने से नहीं रोक पाई।
दूसरे क्वार्टर में पुणे के अमरजीत सिंह ने पांडिचेरी के सुरेश कुमार को बाहर भेज सुपर टैकल से दो अंक जुटा स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया। यहां से पुणे ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पांडिचेरी को पीछे करती चली गई। शेख अब्दुल ने करमबीर और नितिन को बाहर भेज पुणे के खाते में दो अंक डाल उसे 14-12 से आगे कर दिया। देखते-देखते पुणे ने 20-14 की बढ़त ले ली। इस बढ़त को पुणे ने फिर अपने हाथ से जाने नहीं दिया और दूसरे क्वार्टर का अंत 24-19 के स्कोर के साथ किया। इस क्वार्टर में पुणे ने 15 जबकि पांडिचेरी ने सात अंक जुटाए।
पुणे की टीम में अब आत्मविश्वास लौट चुका था। उसने तीसरे क्वार्टर में पांडिचेरी के तमाम प्रयासों के बाद भी अपनी बढ़त को जाने नहीं दिया। इस क्वार्टर में पुणे ने आठ और पांडिचेरी ने पांच अंक जुटाए। पुणे ने क्वार्टर का अंत 32-24 के स्कोर के साथ किया।
आखिरी क्वार्टर में पुणे को सिर्फ अपनी बढ़त को बनाए रखने था। उसने क्वार्टर शुरू होते ही स्कोर 34-25 कर दिया फिर पांडिचेरी को ऑल आउट कर अपनी बढ़त 37-26 कर ली। इसके बाद उसने अंकों के सिलसिले को जारी रखते हुए पांडिचेरी को अपने से आगे नहीं आने दिया और जीत हासिल की।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…