आगामी विधानसभा चुनाव के संकेत हैं उपचुनाव के नतीजे : मुख्यमंत्री

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 10 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को धन्यवाद दिया है। कहा आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी यह उपचुनाव के संकेत हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों के अपने प्रदर्शन को दोहराया है। यह संकेत हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वे मतदान के लिए आगे आए। उन्होंने पूरी टीम को इस जीत के लिए बधाई दी।

उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन एक टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं। कोरोना काल में जनता को बचाने के लिए सरकार के स्तर पर किए गए प्रयास हों या फिर संगठन ही सेवा है, इस संकल्प के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो शानदार कार्य किया है, आज उसका परिणाम उपचुनाव के नतीजों के रूप में सभी के सामने आया है।

योगी ने कहा कि, भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश में शानदार प्रदर्शन किया है। बिहार में सभी कयासों को दूर करते हुए और उपचुनावों के परिणाम ने फिर साबित कर दिया है कि मोदी हैं तो मुमकिन है। वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा के साथ ही समाज के हर तबके की चिंता को लेकर उठाये गए कदमों पर जनता ने मुहर लगाई है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे थे उनकी दीवाली का दीवाला निकल गया। उन्होंने कहा कि गुंडा राज, माफिया राज, जंगल राज कभी भी उत्तर प्रदेश में नहीं आएगा। यहां राम राज्य है और यही होगा। उपचुनाव के परिणाम यही संकेत दे रहे हैं।

–आईएएनएस

वीकेटी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022