आगरा : दुर्लभ प्रजाति के 80 कछुओं के साथ 3 गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

आगरा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को 80 दुर्लभ कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया है। कछुओं को तस्करी कर राष्ट्रीय राजधानी ले जाया जा रहा था और जब्त कछुओं की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये है। सभी कछुए दुर्लभ प्रजाति के हैं।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, कछुओं की तस्करी की सूचना मिलने पर वन विभाग और फतेहाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

गिरफ्तार तीन व्यक्तियों की पहचान अजय, सूरज और लल्ला के रूप में हुई है। उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फतेहाबाद के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) परवेश कुमार ने कहा, “तीनों आरोपी दुर्लभ प्रजाति के 80 कछुओं के साथ दिल्ली जा रहे थे। पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ये कछुए यमुना और चंबल नदियों से पकड़े हैं।”

तीनों को जेल भेज दिया गया है।

वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि बचाए गए कछुए फ्लेपशेल, क्राउन और अन्य प्रजातियों के हैं।

कुमार ने कहा कि इन्हें अक्सर गोश्त के लिए पकड़ा जाता है और दक्षिण एशियाई देशों में अवैध रूप से निर्यात किया जाता है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022