आगरा में कोरोना मामलों में कमी, 18 नए मामले

Follow न्यूज्ड On  

आगरा, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। ताजनगरी आगरा में सप्ताहभर में कोविड मामलों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले 24 घंटों में, कोविड-19 के केवल 18 नए ममाले सामने आए। सोमवार को आगरा में 24 घंटे में 31 मामले दर्ज किए गए थे।

अब तक के कुल मामलों की संख्या 9,899 है। मौतों की संख्या 169 है जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 308 है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि अब तक करीब चार लाख नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

पड़ोसी जिलों फिरोजाबाद और मथुरा में भी संक्रमण की जांच की गई क्योंकि लोगों को जागरूक करने के प्रचार अभियान के अच्छे परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आगरा में 500 से अधिक कोविड पॉजिटिव मामलों में होम आइसोलेशन काफी प्रभावी पाया गया।

स्वास्थ्य टीमें शहर के अंदरूनी हिस्सों में जाकर लोगों की जांच कर रहे थीं।

अधिकारियों ने कहा कि एस.एन. मेडिकल कॉलेज में आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) सेवाओं की बहाली ने सैकड़ों मरीजों को सभी प्रकार की बीमारियों के लिए त्वरित उपचार पाने में मदद की है।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022