आगरा में कोविड के 34 नए मामले, 6,000 से अधिक ठीक हुए

Follow न्यूज्ड On  

आगरा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगरा में कोविड-19 से 144वीं मौत दर्ज की गई, वहीं पिछले 24 घंटों में यहां 34 नए मामले दर्ज किए गए।

जिला मजिस्ट्रेट पी.एन. सिंह ने कहा कि अब तक कुल मामलों की संख्या 7,098 है, जबकि 6,636 लोगों को रिकवरी के बाद छुट्टी दे दी गई है।

सिंह ने कहा कि, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 318 हो गई है। परीक्षण के लिए एकत्र किए गए नमूनों की कुल संख्या 2,58,150 तक पहुंच गई है। वहीं रिकवरी दर 93 प्रतिशत से ऊपर है।

हालांकि ताज शहर में कोविड-19 के पॉजीटिव मामलों की संख्या में एक नाटकीय रूप से गिरावट आई है, ऐसे में डॉक्टरों ने चेतावनी भी दी है कि यह आने वाले हफ्तों में तापमान में गिरावट के कारण मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कहा कि फिलहाल कुछ राहत मिली है, लेकिन मामलों में वृद्धि की आशंका वास्तविक है, क्योंकि लोगों को सभी दिशानिदेशरें का उल्लंघन करते हुए देखा गया।

बाजारों में बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में लोग दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए एकत्र हुए और अधिकांश कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। मथुरा और वृंदावन में भी अधिकांश मंदिर अब भक्तों के लिए खुले हैं।

संजय प्लेस कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के एक कंप्यूटर दुकानदार चतुर्भुज तिवारी ने कहा, दिवाली से पहले आर्थिक गतिविधियों में एक स्वस्थ बदलाव आने वाला है, वहीं लोग स्वतंत्र रूप से चारों ओर घूम रहे हैं।

वैदिक सूत्रम के अध्यक्ष प्रख्यात ज्योतिषी प्रमोद गौतम ने दावा किया कि भारत में कोविड-19 का प्रसार कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण घटने लगेगा।

–आईएएनएस

एमएनएस-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022