आजकल की लड़कियों को प्रिंसेस डायना से प्रेरणा लेनी चाहिए : अमृता फडणवीस

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस की पत्नी अमृता फडणवीस का कहना है कि लड़कियों को दिवंगत प्रिसेंस डायना से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो सुंदरता और आत्मविश्वास की एक सर्वश्रेष्ठ शख्सियत थी। अमृता ने 19 वर्षीय रिया राठौड़ को अलोम मिस मुंबई 2018 का ताज पहनाया था। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ऐसे (पेजेंट) मंच भागीदारों को आत्मविश्वास के साथ दनिया का सामना करने में मदद करते हैं। सभी लड़कियों को मेरी शुभकामनाएं। साथ ही सभी को एक छोटा सा संदेश। मेक-अप, कपड़ों और सभी चीजों पर ज्यादा समय न बर्बाद करें। अंदरूनी और बाहरी दोनों ही प्रकार की सुंदरता महत्वपूर्ण है लेकिन आत्मविश्वास व सकरात्मक नजरिया ही है, जिससे व्यक्ति चमकता है।”

अमृता फडणवीस ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है आज की लड़कियों को प्रिंसेस डायना से प्रेरणा लेनी चाहिए। वह प्राकृतिक सुंदरता और आत्मविश्वास की जीती जागती मिसाल थीं।”

अमृता, जेईईएंडवीईई इन्फ्रास्ट्रक्च र द्वारा आयोजित अलोम मिस मुंबई 2018 के दूसरे संस्करण में सम्मानित अतिथि थीं। रविवार को आयोजित समारोह हिल्टन होटल्स और फीनिक्स मार्केट सिटी कुरला के सहयोग से किया गया था।

वाशी की रहनी वाली रिया को ग्रांड फिनाले का विजेता घोषित किया गया। फिनाले में ताज के लिए 15 भागीदारों ने हिस्सा लिया था। रिया ने अपने अभिभावकों का धन्यवाद दिया, जिन्हें उसने अपनी मजबूती का आधार करार दिया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022