आंध्र प्रदेश : एक दिन में कोरोना के 54 मामले, कुल 2,841 लोग संक्रमित

Follow न्यूज्ड On  

अमरावती, 28 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 54 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें से चार लोग हाल ही में चेन्नई के कायम्बेदु बाजार से लौटे हैं।

इन 54 नए मामलों के साथ राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,841 हो गई। इनमें से अधिकांश ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की यात्रा की थी, जहां संक्रमितों को संख्या 18,000 को पार कर चुकी है।

गुरुवार को 111 प्रवासी विदेश से लौटे हैं, जिनमें से कई कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

गुरुवार को 45 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिली। इस तरह आंध्र प्रदेश में 1,958 मरीज अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। फिलहाल सक्रिय मामले 824 हैं।

राज्य के नोडल अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान 9,858 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक 34,22,236 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

पदेश में गुरुवार को एक संक्रमित मरीज की मौत होने के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 59 हो गई है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022