आंध्र प्रदेश : गोदावरी में नाव पलटी, 12 की मौत (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

 विशाखापत्तनम, 15 सितम्बर (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार को एक नाव के पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हैं। इस नाव में 60 पर्यटक सवार थे।

 स्थानीय लोगों ने 24 लोगों को बचाया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।

यह दुर्घटना पर्यटक स्थल पापिकोंडा में हुई। बचावकर्मियों ने अब तक 10 शवों को बाहर निकाला है।

नाव में 63 पर्यटक व नौ चालक दल के सदस्य थे।

एक निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित नाव में ज्यादातर लोग तेलंगाना से थे। अधिकारियों ने कहा है कि पर्यटकों में से 22 लोग हैदराबाद से व 14 वारंगल से थे।

नाव को बाढ़ के बावजूद चलाया गया और पर्यटन विभाग के सुरक्षा दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया गया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बचाव अभियान को युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने नौसेना व ओएनजीसी के हेलीकॉप्टरों का बचाव कार्यो में इस्तेमाल करने के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीमों का इस्तेमाल करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को जिले में घटनास्थल पर पहुंचने व बचाव कार्यो की निगरानी करने को कहा है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को क्षेत्र में तत्काल सभी नौका सेवाओं को निलंबित करने को कहा है।

जगन मोहन रेड्डी ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को दस लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नाव को बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था।

रेड्डी ने अधिकारियों से नावों का लाइसेंस जांच करने को कहा है। इसके साथ ही यह जांचने को भी कहा है कि कर्मचारियों को सही प्रशिक्षण दिया गया है या नहीं।

मुख्यमंत्री ने घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेख राव ने भी हादसे पर शोक जताया है। इस हादसे में मरने वालों का संबंध तेलंगाना से है। राव ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में नाव पलटने की दुर्घटना से बेहद आहत हूं। शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है।”

मोदी ने तेलुगू में भी एक ट्वीट किया और हादसे को बेहद पीड़ादायी बताया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022