आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्र के विरोध में काली शर्ट पहनी

Follow न्यूज्ड On  

अमरावती, 1 फरवरी (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के साथ केंद्र के सौतेला व्यवहार और विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा नहीं पूरा करने के विरोध में काले रंग की शर्ट पहनी।

सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष नायडू काले रंग की शर्ट और सफेद पैंट पहनकर विधानसभा पहुंचे।

उनके कैबिनेट सहयोगियों में उनके बेटे और सूचना मंत्री नारा लोकेश और पार्टी के अन्य सभी विधायकों ने भी काले रंग की पोशाक पहन रखी थी।

लोकेश ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंध्र प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा तोड़ने के खिलाफ मुख्यमंत्री ने सांकेतिक विरोध के तौर पर विधानसभा में काले कपड़े पहने।

तेदेपा सूत्रों के मुताबिक, नायडू ने पहली बार काले रंग की शर्ट पहनी। उन्हें आमतौर पर सफेद, क्रीम या पीले रंग के कपड़े पहने देखा जाता है।

तेदेपा नेताओं ने राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर प्रत्येका होडा साधना समिति (पीएचएसएस) द्वारा आहूत बंद का भी समर्थन किया है।

इससे पहले, तेदेपा नेताओं के साथ एक टेलीकॉन्फ्रेंस के दौरान, नायडू ने कहा कि राज्य में 10 फरवरी तक प्रदर्शन किए जाएंगे। अगले दिन वह नई दिल्ली जाएंगे जहां वह विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन 14 फरवरी तक जारी रहेगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022