आंध्र प्रदेश ने कोरोना से पहली मौत की पुष्टि की

Follow न्यूज्ड On  

अमरावती, 3 अप्रैल (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कोरोनोवायरस के कारण राज्य में पहली मौत की पुष्टि की। राज्य के नोडल अधिकारी श्रीकांत अरजा ने बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे विजयवाड़ा के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती 55 वर्षीय शेख सुभानी ने एक घंटे बाद दोपहर 12.30 बजे दम तोड़ दिया था।

हालांकि, मौत की वजह की पुष्टि में देरी हुई क्योंकि अधिकारियों को मृत्यु के संभावित कारणों के रूप में पहले से मौजूद स्थितियों को खारिज करने की आवश्यकता थी। परीक्षण के बाद, अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि सुभानी की मौत कोरोना की वजह से हुई थी और शुक्रवार को यह घोषणा की गई।

सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराने के समय, सुभानी को पहले से उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याएं थीं।

जब सुभानी 30 मार्च को अस्पताल आए थे, तो उनका सैंपल लेकर घंटेभर के भीतर जांच के लिए भेजा गया। हालांकि, सुभानी की इस बीच मौत हो गई।

सुभानी विजयवाड़ा के पास कुम्मारिपलेम का रहने वाला था। अधिकारियों ने उसके निकट संपर्क में आए 29 लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन में रखा है।

शेख सुभानी का बेटा 17 मार्च को विमान से दिल्ली से विजयवाड़ा लौटा था। 31 मार्च को सुभानी का बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके उड़ान का विवरण और अन्य कोरोना प्रोटोकॉल औपचारिकताओं को राज्य सरकार ने पूरा कर लिया है।

आंध्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार सुबह 162 तक पहुंच गई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022