आनंद महिंद्रा ने महाराष्ट्र सरकार गठन पर ली चुटकी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने एक चकित करने वाले घटनाक्रम के तहत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य के नए मुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजीत पवार को नए उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिला दी।

महाराष्ट्र की इस घटना के बाद महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक उद्धरण के साथ एक वीडियो रीट्वीट किया, और चुटकी ली।

महिंद्रा ने कहा कि वीडियो महाराष्ट्र की राजनीति में मौजूदा हालात को बयान कर रहा है। वीडियो में लड़के एक रेडर के साथ कबड्डी खेल रहे हैं, जो दूसरी तरफ से हैं। रेडर बीच की रेखा को छूने ही वाला था कि लड़के उसे वापस खींच लेते हैं।

आनंद महिंद्रा ने 15 नवंबर को एक कबड्डी मैच का वीडियो ट्वीट किया था।

महिंद्रा ने उस समय ट्वीट किया था, “निम्नलिखित संदेश के साथ यह वीडयो पाया – ‘विपरीत परिस्थिति में भी किसी को अंतिम क्षण तक हार नहीं मानना चाहिए, क्योंकि विफलता के सफलता में बदलने की संभावना रहती है’।”

अब महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ, उसके बाद महिंद्रा ने अपने पुराने ट्वीट का उद्धरण देते हुए कहा, “क्या यह वीडियो याद है, जिसे मैंने ट्वीट किया था? महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ उसकी व्याख्या के लिए क्या इससे अधिक उचित कोई तरीका आप सोच सकते हैं?”

महिंद्रा के ट्वीट को आठ घंटे में 2.3 हजार लाइक मिल चुका है और उसे 12.7 हजार रीट्वीट किया जा चुका है।

एक यूजर ने लिखा, “अतिआत्मविश्वासी रेडर दूसरा कोई नहीं, बल्कि संजय राउत हैं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “अभी तक उद्धव ठाकरे इतने नजदीक।”

एक अन्य ने लिखा, “उद्धव ठाकरे रनआउट हो चुके है -अमित शाह और शरद पवार द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट के आधार पर।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022