आंटी कहने पर महिला ने की लड़की की पिटाई

Follow न्यूज्ड On  

एटा (उत्तर प्रदेश), 4 नवंबर (आईएएनएस)। 19 साल की लड़की द्वारा आंटी कहते जाने पर अधेड़ उम्र की एक महिला ने एटा जिले की सड़क पर खासा ड्रामा किया। यह घटना मंगलवार की शाम की है।

एटा के बाबूगंज बाजार में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर खासी हलचल थी, तभी 19 साल की लड़की भीड़ के बीच अपने लिए रास्ता बनाने की कोशिश कर रही थी। उसने विनम्रता से 40 वर्षीय महिला से एक्सक्यूज मी आंटी कह दिया।

लड़की के आंटी कहते ही महिला ने आपा खो दिया और उसे गालियां देने लगी। उसने लड़की को थप्पड़ भी मारा, बाल पकड़कर उसे खींचा। उनके बीच खासा झगड़ा हुआ और वहां लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। वीडियो में पुलिस को व्यस्त बाजार में चल रही इस लड़ाई को रोकने का प्रयास करते देखा जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और बाद में उन्होंने समझौता कर लिया। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई।

महिला थाना की एसएचओ कंचन कटियार ने कहा, लड़की ने महिला को आंटी कहा था, जिसके बाद महिला ने लड़की के साथ मारपीट की। लड़की ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और उनके परिवारों को बुलाया गया था। उन्होंने इस मुद्दे को आपस में सुलझा लिया है। लड़की और महिला दोनों ही अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

घटना के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। विशेष रूप से यहां महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022