आप अपने काम पर चुनाव लड़ेगी : केजरीवाल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “यह चुनाव ्र किए गए कार्यो पर आधारित होगा।”

चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव आठ फरवरी को होंगे और 11 फरवरी को मतों की गिनती होगी।

आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि पिछले पांच साल में शहर में उसने जो काम किया है, उसके लिए उसे दोबारा चुना जाएगा।

कैबिनेट मंत्री और पार्टी के दिल्ली प्रमुख गोपाल राय ने कहा कि पार्टी अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ेगी।

आप ने 2015 के विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महज तीन सीटों पर सिमट गई थी। वहीं कांग्रेस उस चुनाव में अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022