आप के बागी नेताओं ने पंजाब में नया गठबंधन बनाया

Follow न्यूज्ड On  

 चंडीगढ़, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेताओं और अन्य ने मिलकर रविवार को पंजाब में एक नया राजनीतिक मोर्चा बनाया।

  इस मोर्चे का नाम पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) रखा गया है। पीडीए को यहां से करीब 75 किलोमीटर दूर पटियाला में एक रैली में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी, विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक सुखपाल सिंह खैरा, लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) के विधायक बलविंदर सिंह बैंस व सिमरजीत सिंह बैंस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष रशपाल राजू इस मौके पर मौजूद थे।

खैरा ने कहा कि समान विचारधारा वाले नेताओं के नए राजनीतिक गठबंधन का मकसद पंजाब में भ्रष्ट राजनीति की सफाई है।

खैरा ने कहा, “लोगों को लूटकर अपना पेट भरने वाले इन भ्रष्ट दलों और नेताओं के कृत्यों ने पंजाब जैसे गौरवशाली राज्य को बर्बाद कर दिया है। पंजाब को 2.5 लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज का सामना करना पड़ रहा है, किसान व मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं, लाखों बेरोजगार युवा नशे की चपेट में हैं, क्योंकि वे निराश और हताश हैं।”

जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मवीर गांधी ने समग्र केंद्रीकरण के माध्यम से पंजाब सहित राज्यों के अधिकारों के हनन के लिए केंद्र सरकार की निंदा की।

गांधी को 2015 में आप से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पीडीए का मकसद संघीय भारत और लोकतांत्रिक पंजाब के लिए प्रयास करना होगा।

अन्य नेताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार और पंजाब में कांग्रेस सरकार की चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने के लिए आलोचना की।

एलआईपी शुरुआत में आप की गठबंधन साझेदार थी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022