दिल्ली: आप की पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देने के एक महीने के बाद चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। इस दौरान कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश प्रभारी पी.सी. चाको मौजूद थे। अलका ने अपने समर्थकों के साथ चाको से मुलाकात कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।

लांबा ने ट्वीट किया कि उन्हें पांच रुपये की रसीद प्राप्त हो गई है और वह कांग्रेस की आधिकारिक सदस्य बन गई हैं।

लांबा ने गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष से मुलाकात की थी।

लांबा ने छह सितंबर को आप से इस्तीफा देते हुए घोषणा की थी कि वह सोनिया गांधी के आवास पर उनकी उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होंगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष लांबा आप में शामिल होने से पहले कांग्रेस में 20 साल रह चुकी थीं। आप में शामिल होने के बाद 2015 विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक से वह विधायक चुनी गईं।

लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था।

वह शुक्रवार को ही पार्टी में शामिल होने वाली थीं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह शनिवार को शामिल होंगी।

This post was last modified on October 12, 2019 5:22 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022