नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) फिर से सत्ता में वापसी करने को तैयार है। यह जानकारी आईएएनएस-सीवोटर चुनाव सर्वेक्षण से सामने आई है। दिल्ली विधानसभा के चुनाव यदि आज होते हैं तो आप को 59 सीटें मिलेंगी, वहीं भाजपा को आठ सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को तीन सीटें मिलने का अनुमान है।
सर्वेक्षण के अनुमान के मुताबिक, आप को 64 सीटें तक मिल सकती हैं। दो दशक बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही भाजपा को तीन से 13 सीटें मिलने का अनुमान है।
वहीं कांग्रेस को शून्य से छह सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
बाहरी दिल्ली में आप को 26, मध्य दिल्ली में 17, यमुनापार में 16 सीटें मिलने का अनुमान है।
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी। पिछली बार आप ने 67 सीटें हासिल की थी।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…