आप ने की 60 विधानसभा क्षेत्रों में 267 स्थानों पर मोहल्ला सभाएं

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दिल्ली के 60 विधानसभा क्षेत्रों में 267 स्थानों पर मोहल्ला सभाएं आयोजित की। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मोहल्ला सभाओं में स्थानीय लोगों की तादात बढ़ती ही जा रही है और लोग खुलकर कर नगर निगमों में भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं।

आप के मुताबिक, इन सभाओं में शनिवार को करीब 27 हजार लोग शामिल हुए और एमसीडी में भ्रष्टाचार की पोल खोली। लोग यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि कैसे एमसीडी में भ्रष्टाचार हो रहा है और कैसे जनता के टैक्स के पैसे को लूटा जा रहा है।

नगर निगम और भाजपा के खिलाफ मुहिम के तहत आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो मोहल्ला सभाओं का सिलसिला शुरू किया है, शनिवार को उसका तीसरा दिन था। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 60 अलग-अलग विधानसभाओं में लगभग 267 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया। जिसमें आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, स्थानीय निगम पार्षद, स्थानीय संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता सहित आप के मुताबिक लगभग 27,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

आम आदमी पार्टी ने 7 जनवरी से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में मोहल्ला सभाओं के माध्यम से भाजपा शासित नगर निगम पर चर्चा करने का सिलसिला शुरू किया है।

आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, यह दिखाता है कि दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम में किए जा रहे भ्रष्टाचारों पर बात करने के लिए इच्छुक है। जनता जानना चाहती है, कि नगर निगम में किस प्रकार से भ्रष्टाचार किया जा रहा है, किस प्रकार से नगर निगम को लूटा जा रहा है।

दरअसल अपनी इस मुहिम के तहत आम आदमी पार्टी दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारी भी कर रही है। दिल्ली में दो बार प्रचंड बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतने वाली आम आदमी पार्टी अभी तक नगर निगम की सत्ता पर काबिज नहीं हो सकी है। दिल्ली में उत्तरी नगर निगम, दक्षिणी नगर निगम व पूर्वी नगर निगम को मिलाकर कुल 3 नगर निगम हैं।

–आईएएनएस

जीसीबी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022