AAP सांसद संजय सिंह की अनोखी पहल, 33 श्रमिकों को प्लेन से आज ले जाएंगे पटना

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुचाने के लिए एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। संजय सिंह आज दिल्ली से 33 दिहाड़ी मजदूरों को शाम 4 बजे हवाई जहाज के जरिये पटना ले जा रहे हैं।

संजय सिंह ने इन मजदूरों को ले जाने की व्यवस्था बतौर सांसद के रुप मे एक साल में मिलने वाले 34 टिकटों का इस्तेमाल कर किया है। संजय सिंह खुद इन प्रवासी मजदूरों के साथ पटना जा रहे हैं। संजय सिंह के इस पहल की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि संजय सिंह की इस अनूठी पहल से हम सबको प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा है कि जिनको भगवान ने साधन दिये हैं, उन साधनों का इस्तेमाल दूसरों की सेवा के लिये करें। उन्होंने आगे लिखा है कि संजय सिंह को इस काम के लिये बधाई।

गौरतलब है कि संजय सिंह पहले भी बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी लोगों को उनके गृह जिले बसों के जरिये भेजते रहे हैं। लगभग हर रोज 5 से 6 बस संजय सिंह के नार्थ एवेन्यू स्थित सरकारी निवास से रवाना होती रही है।

This post was last modified on June 3, 2020 12:03 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022