आरएसएस के कारण हुई भारत की स्वतंत्रता में देरी : गोवा कांग्रेस

Follow न्यूज्ड On  

 पणजी, 20 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के आरोपों के जवाब में गोवा कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि भारत की स्वतंत्रता में देरी की असली वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) है।

  शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया था कि पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्ति में देरी की वजह दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रहे थे।

एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य कांग्रेस इकाई के प्रमुख गिरीश चोडनकर ने कहा कि यदि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत की आजादी के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया होता तो हमें ब्रिटिश हुकुमत से जल्दी ही स्वतंत्रता मिल जाती।

चोडनकर ने कहा कि आरएसएस ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान औपनिवेशिक अंग्रेजों के साथ गठबंधन किया था और उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

चोडनकर ने कहा, “वह इतिहास को चुनौती देने की कोशिशें कर रहे हैं। अगर आरएसएस ने स्वतंत्रता के आंदोलन में साथ दिया होता है तो भारत बहुत पहले ही स्वतंत्र हो गया होता। लेकिन आरएसएस ब्रिटिश लोगों के साथ खड़ा रहा।”

1961 में गोवा को भारतीय संघ में शामिल करने में देरी को उचित ठहराते हुए चोडनकर ने कहा, “अज्ञानी भाजपा नेता बार-बार पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर निशाना साध रहे हैं और ऐसा करके वह उन्हें पुन: मारने की कोशिशे कर रहे हैं। नेहरू जी ने पुर्तगाली शासन के खिलाफ सेना का इस्तेमाल उस वक्त किया जब शांति के साथ वर्ता के सभी रास्ते बंद हो चुके थे।”

मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को रविवार के दिन संबोधित करते हुए कहा था कि नेहरु की गलत नीतियों के कारण गोवा के भारतीय संघ में शामिल होने में देरी हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देकर उन्होंने कश्मीर को समस्या का विषय बना दिया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022