आरएसएस मानहानि मामला : मुंबई अदालत में पेश हुए राहुल

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता द्वारा उन पर दायर मानहानि के एक मामले में गुरुवार को मुंबई में एक अदालत में पेश हुए। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। एक आरएसएस कार्यकर्ता ने गांधी पर बेंगलुरू की पत्रकार गौरी लंकेश की 2017 में हुई हत्या का संबंध आरएसएस से जोड़ने का आरोप लगाते हुए मानहानि का मामला दायर किया था।

जोशी ने अपनी याचिका में कहा कि लंकेश की हत्या के मुश्किल से 24 घंटों के बाद ही राहुल गांधी ने हत्या के लिए आरएसएस और उसकी विचारधारा को जिम्मेदार ठहरा दिया था।

पार्टी के मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मुंबई में वह केवल सेवरी मेट्रोपोलिटन अदालत में सुनवाई में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

महाराष्ट्र में राहुल गांधी के खिलाफ किसी आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा दायर की गई यह दूसरी याचिका है। राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद हैं।

इससे पहले 2014 में, एक स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंते ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए कथित रूप से आरएसएस पर आरोप लगाने के लिए राहुल के खिलाफ याचिका दायर की थी। वह मामला ठाणे में भिवंडी अदालत में लंबित है।

देवड़ा, नगर के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम और अन्य नेताओं की अगुआई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुंबई हवाईअड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत किया।

मजगांव में स्थित अदालत तथा मार्गो पर पार्टी के झंडे लेकर और नारेबाजी करते हुए हजारों लोग खड़े हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022