आर्मेनिया, अजरबैजान के बीच नागरिकों को निशाना बनाने से बचने को लेकर सहमति

Follow न्यूज्ड On  

जेनेवा, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। विवादित नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जारी जंग के बीच दोनों देश नागरिकों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से बचने के लिए सहमत हुए हैं। एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जेनेवा में अर्मेनियाई विदेश मंत्री जोहराब मनत्सकैनयन और अजरबैजान के उनके समकक्ष जेहुन बेरामोव और फ्रांस, रूस के प्रतिनिधियों की बातचीत के बाद शुक्रवार रात को यह बयान जारी किया गया।

यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) मिन्स्क ग्रुप को-चेयर्स के एक बयान के अनुसार, दोनों पक्ष रिकवर करना शुरू कर देंगे, और हिरासत में लिए गए युद्ध बंदियों की सूची उपलब्ध कराएंगे।

इससे पहले दिन में, ओएससीई मिन्स्क समूह के को-चेयर्स रूस के इगोर पोपोव, फ्रांस के स्टीफन विस्कोन्टी और अमेरिका के एंड्रयू शॉफर ने मनत्सकैनयन और बायोसोव के साथ अलग-अलग और संयुक्त रूप से मुलाकात की।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि को-चेयर्स नवीनतम संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए गहनता से काम करना जारी रखेंगे।

–आईएएनएस

वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022