आशा भोसले को मिला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के ऑडिटोरियम में कुमार सानू विद्या निकेतन द्वारा आयोजित प्रथम कुमार सानू अवार्ड समारोह में प्रख्यात बॉलीवुड गायिका आशा भोसले को गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचिवेमेंट’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

  शनिवार की शाम आयोजित समारोह में एक ही मंच पर सिने जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। कुमार सानू अवार्ड समारोह में गायक सोनू निगम को ‘दशक के सर्वश्रष्ठ गायक’ के रूप में कुमार सानू अवार्ड दिया गया। वहीं गायिका अलका याग्निक एवं आकृति कक्कड़ को गायन में उत्कृष्ट योगदान के लिए एवं प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ भारतीय संगीत में अच्छे प्रदर्शन के लिए कई गायक को भी पुरस्कार दिए गए।

कुमार सानू विद्या निकेतन के ट्रस्टी सुशील तायल ने कहा कि भारतीय संगीत के कलाकारों को बढ़ावा देने एवं उनके सराहनीय योगदान के लिए कुमार सानू अवार्डस का आयोजन किया गया।

संस्था के चेयरमैन आर.के. सरकार ने बताया कि इस अवार्ड समारोह को देखने लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने आशा भोसले, कुमार सानू, सोनू निगम और अलका याग्निक की प्रस्तुति के साथ-साथ राजू श्रीवस्तव की कॉमेडी का भी खूब आनंद लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी शामिल हुईं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री डॉ. विजय सांपला, राज्यसभा सांसद अमर सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता एवं एन.डी. गुप्ता अन्य अतिथियों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022