पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आठवीं पास युवराज बिहार का विकास नहीं, सिर्फ विनाश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों का इतिहास ही भ्रष्टाचार का रहा है। वे रोजगार क्या देंगे।
उन्होंने कहा, राजद, कांग्रेस एवं इनके सहयोगी दल बिहार की जनता को झांसा देने का काम कर रहे हैं। डबल युवराज को बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है।
चौबे ने भोजपुरी गायक दिनेश प्रसाद यादव निरहुआ के साथ सीतामढ़ी, बेनीपट्टी, खजौली और मधुबनी में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाकवि विद्यापति, पंडित मंडन मिश्र जैसे महान विद्वान विभूतियों की भूमि कभी भी डबल युवराजों को स्वीकार नहीं कर सकती।
उन्होंने अपने अंदाज में कहा, लप्पू के पिता गप्पू ने सभी को नौकरी देने का वादा किया था। उस वादे का क्या हुआ? लाखों की संख्या में आवेदन सड़ गए थे। आज फिर से बिहार की जनता को नौकरी के नाम पर झांसा देने का काम किया जा रहा है। राजद कांग्रेस और वामपंथियों ने हमेशा भ्रष्टाचार, अपराध, लूट तंत्र को संरक्षण दिया, उन्हें बढ़ाने का काम किया।
चौबे ने कहा कि, जिस तरह से जनता कोरोना को हरा रही है, उसी तरह से विधानसभा चुनाव में हराकर उन्हें सबक सिखाएगी।
उन्होंने कहा कि, भाजपा ने जो संकल्प पत्र तैयार किया है, उसके एक-एक वादे को धरातल पर उतारेगी। 19 लाख रोजगार का सृजन होगा। नया व आत्मनिर्भर बिहार बनेगा।
–आईएएनएस
एमएनपी/एएनएम
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…