आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को जूडो, ताइक्वांडो व बॉक्सिंग की ट्रेनिंग

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| विद्यालयों में छात्राओं को सामान्य आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के अलावा सरकार कन्या विद्यार्थियों को जूडो-कराटे, ताइक्वांडो व बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दिलवा रही है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली के कई स्कूलों में तो आत्मरक्षा का प्रशिक्षण स्वयं दिल्ली पुलिस द्वारा दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट्रल तिब्बतियन स्कूल व केंद्रीय विद्यालयों में जूडो-कराटे समेत अन्य आधुनिक तरीकों से आत्मरक्षा के गुर छात्राओं को सिखाए जा रहे हैं। मानव संसाधन मंत्रालय का कहना है कि छात्रों को दिए जाने वाले इस प्रशिक्षण का खर्च भी मंत्रालय ही उठा रहा है।

दरअसल कई विद्यालय व वहां पढ़ने वाली छात्राएं इस प्रकार की आधुनिक आत्मरक्षा ट्रेनिंग का आर्थिक बोझ नहीं उठा पाती। इसको देखते हुए सरकार इन स्कूलों को प्रशिक्षण में आने वाले खर्च की भरपाई कर रही है।

वहीं उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए यूजीसी ने भी नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में शिक्षण संस्थानों से छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवाने का अनुरोध किया गया है।

मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल के मुताबिक दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल यूनिट दिल्ली के शिक्षण संस्थानों में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही है। स्कूल, कॉलेज के प्रिंसिपल के अनुरोध पर पुलिस की महिला अधिकारी इन शिक्षण संस्थानों में जाकर यह ट्रेनिंग दे रही हैं। इसके अलावा खास बात यह है कि पुलिस का यह प्रशिक्षण बहुराष्ट्रीय कंपनियों, अस्पतालों, संस्थानों, होटलों आदि की महिला कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022