आतंकी विरोधी अभियानों में अदम्य साहस दिखाने वाले 15 जवान पाएंगे सेना मेडल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वीरता का प्रदर्शन करने के लिए कुल 15 भारतीय सेना के अधिकारियों और सैनिकों को शुक्रवार को सेना पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सेना दिवस के मौके पर शुक्रवार को 15 में से पांच जवानों को मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

देश की रक्षा करते हुए जवानों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस पर सेना मेडल सम्मान के तौर पर दिया जाता है।

19 राष्ट्रीय राइफल्स (इंजीनियर्स) के मेजर केतन शर्मा को 16 जून, 2019 को जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अनुकरणीय साहस दिखाने के लिए मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया और दुश्मन द्वारा लगातार गोलीबारी के कारण गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद एक सहयोगी की जान भी बचाई। बाद में यह वीर जवान शहीद हो गया।

वहीं इसके अलावा पांचवीं बटालियन लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट के नायब सूबेदार त्सवांग गालशान को भी अपनी जान की परवाह न करते हुए सियाचिन ग्लेशियर की कंसिंग पोस्ट के पास हिमस्खलन में फंसे एक सैनिक की जान बचाने के लिए मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 30 नवंबर, 2019 को शहादत प्राप्त की।

इसके अलावा 34 बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (जाट रेजिमेंट) के सिपाही रामबीर को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। जबकि 10 पैरा (विशेष बल) के नायक संदीप सिंह को भी मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट से चार बटालियन के ग्रेनेडियर हरि भाकर के परिजनों को भी मरणोपरांत सेना मेडल प्रदान किया जाएगा।

वहीं पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) से चार बटालियन के मेजर अर्चित गोस्वामी, 34 बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर सचिन अंदोत्रा जैसे अन्य कई वीर सैनिकों को सेना मेडल से नवाजा जाएगा।

–आईएएनएस

एकेके/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022