अब गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे गांगुली

Follow न्यूज्ड On  

कोलकाता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल से छूटेंगे। अस्पताल ने अपने ताजा बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी।

गांगुली को बीते शनिवार को मामूली दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने बुधवार सुबह बताया, गांगुली कल अस्पताल से छूटेंगे क्योंकि वह एक और दिन यहां रहना चाहते हैं।

बयान में कहा गया है, ड़ॉक्टर उन पर निगरानी रखे हुए हैं और समय-समय पर उपयुक्त कदम उठा रहे हैं।

गांगुली की देखभाल के लिए नौ सदस्यीय टीम बनाई गई है।

इससे पहले, डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था कि बीसीसीआई अध्यक्ष की हालत स्थिर हैं और वह अब अस्पताल से छूट सकते हैं।

शेट्टी ने मंगलवार को कहा था, सौरव गांगुली फिट हैं और वह सामान्य तरीके से रहेंगे। वह कल अस्पताल से छूट सकते हैं।

–आईएएनएस

एकेयू-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022