अभी भी कांग्रेस की बहाली की उम्मीद : गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री

Follow न्यूज्ड On  

पणजी, 11 जुलाई (आईएएनएस)| पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक दिगंबर कामत ने गुरुवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दो साल में तीन बार तोड़े जाने के बाद गोवा कांग्रेस के अभी भी बहाल होने की उम्मीद है। गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के सिर्फ पांच विधायक बचे हैं। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में बुधवार को 17 कांग्रेस विधायकों में से 10 ने पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

कांग्रेस के पांच विधायकों में से चार पूर्व में मुख्यमंत्री रहे हैं। गोवा विधानसभा का सत्र 15 जुलाई से शुरू हो रहा है।

वर्ष 2017 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों के बाद से 13 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस तरह से भाजपा की संख्या 13 से 27 हो गई है।

दल-बदल के बारे में पूछे जाने पर कामत ने आईएएनएस से कहा, “अगर विपक्ष का नेता खुद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होता है तो मैं क्या कह सकता हूं।”

कावलेकर ने बुधवार को मीडिया में कहा कि वह वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों के बीच आपसी मतभेद की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं।

कामत के अलावा बाकी के कांग्रेस विधायकों में पूूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेइरो, प्रतापसिंह राणे, रवि नाइक व एलेक्सिो रेग्निाल्डो शामिल हैं।

कामत व नाइक इससे पहले भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार में मंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं। इस गठबंधन सरकार का नेतृत्व दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने किया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या पांच विधायक सावंत की अगुवाई वाली सरकार के समक्ष पार्टी को खड़ा कर पाएंगे, कामत ने कहा, “इसमें समस्या नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस का गोवा में मजबूत आधार रहा है। इसलिए हर चुनाव में पार्टी के विधायक जीतते हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022