जादूज के साथ मिल कर मिनी थिएटर बनाएंगे निरहुआ

Follow न्यूज्ड On  

पटना। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ अब अर्थ इनवेस्टमेंट कंपनी ‘जादूज’ के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश सहित मध्य भारत में 250 मिनी थिएटर बनाएंगे। निरहुआ ने रविवार को यहां बताया कि हर तहसील में एक सिनेमा की परिकल्पना के साथ उतरी ‘जादूज’ का सपना उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में सिनेमा केपरिदृश्य को ‘अगली पीढ़ी के मिनी-थियेटरों’ के निर्माण से बदलने का है।

मिनी सिनेमा का उद्देश्य मात्र मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसे शिक्षा के साथ भी जोड़ा जाएगा। थिएटर के माध्यम से युवाओं को आईआईटी और आईआईएम से संबंधित शिक्षा भी दी जाएगी।

जादूज के प्रबंध निदेशक राहुल नेहरा ने कहा, “हमें निरहुआ जी के साथ जुड़ने पर बहुत गर्व है। उनका उद्देश्य मध्य भारत में मनोरंजन और शिक्षा को आकार देना है।”

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के महासचिव सुप्रण सेन का कहना है कि इस तरह की पहल से सिनेमा और मनोरंजन के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

निरहुआ ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में मनोरंजन और शिक्षा के परिवर्तन के लिए समर्पित हैं और यह संगठन इसमें उनकी मदद करेगा।

This post was last modified on June 30, 2019 5:43 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022