अभिनेता विनोद शादी की सालगिरह पर जरूरतमंद लोगों की मदद में जुटे

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ 19 फरवरी (आईएएनएस)। राइजिंग स्टार पुरस्कार से सम्मनित अभिनेता विनोद यादव समाज सेवा में भी आगे रहते है। गुंडा फिल्म से चर्चित हुए एक्टर बहुत जल्द एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगे। अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली वेब सीरीज में विनोद एक अलग तरह की भूमिका में नजर आएंगे।

इन दिनों वह अपने परिवार के साथ अलीबाग में छुट्टी मना रहे हैं। विनोद यहां अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी यहीं मना रहे हैं। अभिनेता ने श्री विक्रम विनायक मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों को खाने की सामग्री एवं कपड़े बांटे।

विनोद समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय में भी कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। विनोद की शादी की सालगिरह पर तमाम उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

विनोद ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर अपने सभी चाहने वाले को दिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही सभी को उनकी आने वाली वेब सीरीज के बारे में जल्द ही खुलासा करने की बात कही है।

ज्ञात हो कि विनोद यादव को सिंगापुर में यशी फिल्म्स द्वारा आयोजित 5वें इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में राइजिंग स्टार का अवॉर्ड दिया गया है। इस पुरस्कार को विनोद ने फिल्म निर्माता अभय सिन्हा के हाथों प्राप्त किया है।

–आईएएनएस

विकेटी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022