मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)| अभिनेता अभिषेक बच्चन ने शुक्रवार को अपनी पत्नी एवं बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के 46वें जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की।
इसमें अभिषेक ने ऐश्वर्या को ‘प्रिंसिपेसा’ के नाम से पुकारा। अभिषेक ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में ऐश्वर्या एक गाउन पहने हुए है और किसी राजकुमारी की तरह लग रही हैं।
अभिषेक ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो ‘प्रिंसिपेसा’।”
‘प्रिंसिपेसा’ को इतालवी में प्रिंसेस (राजकुमारी) कहते हैं।
अभिषेक और ऐश्वर्या ने जनवरी 2007 में अपनी सगाई की घोषणा की थी। इसके बाद अभिषेक के पिता और महानायक अमिताभ बच्चन ने इसकी पुष्टि की। इस जोड़े ने अप्रैल 2007 में शादी कर ली। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।
अभिषेक फिलहाल ‘द बिग बुल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म से संबंधित अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इतना पता चला है कि अजय देवगन फिल्मस इसकी निर्माता है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…