अबकी बार, ट्रंप सरकार पर सवाल क्यों नहीं उठाया : कांग्रेस सांसद

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। किसान आंदोलन के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों द्वारा किए गए ट्वीट के बाद, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल किया कि जब कुछ राष्ट्रवादियों ने अमेरिका में अबकी बार, ट्रंप सरकार की घोषणा की थी, तब सवाल क्यों नहीं उठाए गए थे।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, हमारे कुछ राष्ट्रवादियों ने अमेरिका में नारा दिया था कि अबकी बार, ट्रंप सरकार। इसका क्या मतलब था? जब हमने जॉर्ज फ्लॉयड के साथ हुई क्रूरता के खिलाफ विरोध किया, तो किसी ने सवाल नहीं उठाया। लेकिन जब रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने हमारे देश के किसानों के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश की, तो ये क्यों भड़क रहे हैं?

उन्होंने आगे कहा, हम एक वैश्विक गांव में रहते हैं। हमें क्यों किसी आलोचना से डरना चाहिए। आप आत्मनिरीक्षण करें। आप सभी हमारे अन्नदाता द्वारा उगाए गए अन्न को खाकर बड़े हुए हैं। बेहतर होगा कि आप सभी भारतीय किसानों के साथ एकजुटता दिखाएं।

स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और गायिका रिहाना समेत कई अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों द्वारा किसानों को समर्थन देने के बाद चौधरी ने ये ट्वीट किए हैं। रिहाना ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के कारण कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने संबंधी न्यूज आर्टिकल शेयर किया था।

इसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने गुरुवार को किसानों के विरोध को समर्थन देने की आड़ में देश को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश की जांच करने के लिए एफआईआर दर्ज की है।

इस मामले को लेकर विशेष पुलिस आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा, हमने एफआईआर में किसी का नाम नहीं लिया है। इसे केवल टूलकिट बनाने वालों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022