अच्छे प्रदर्शन ने हमें ओलम्पिक पदक का सपना दिखाया : मनप्रीत

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को उम्मीद है कि टीम इस बार ओलम्पिक में देश का 40 साल का सूखा खत्म कर पदक जीतकर लौटेगी।

 भारत ने ओलम्पिक में आखिरी पदक 1980 में मास्को में जीता था। इसके बाद भारत ने आठ बार ओलम्पिक में हिस्सा लिया है लेकिन एक भी बार पदक जीत कर नहीं ला पाई है।

मनप्रीत हालांकि नहीं चाहते कि टीम अतीत को देखे बल्कि वह चाहते हैं कि टीम अपनी ताकत पर ध्यान दे।

मनप्रीत ने आईएएनएस से कहा, “हम अतीत के रिकार्ड को देखना नहीं चाहते। हर मैच सीखने के लिहाज से अच्छा है। हम ओलम्पिक में सकारात्मक सोच और अच्छे प्रदर्शन के बाद जाएंगे।”

उन्होंने कहा, “हम टोक्यो ओलम्पिक में जाने को लेकर आत्मविश्वासी है। हमने हाल ही में विश्व चैम्पियन बेल्जियम को हराया है जो बताता है कि हम टूर्नामेंट में सकारात्मकता के साथ जाएंगे। हम कोशिश करेंगे कि अच्छी हॉकी खेल सकें और देश के लिए ओलम्पिक पदक जीत सकें।”

मिडफील्डर के मुताबिक भारत को अपने डिफेंस को और मजबूत करने तथा उसमें निरंतरता लाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “ओलम्पिक में जाने को लेकर कई सकारात्मक पहलू हैं। उदाहरण के तौर पर हम काउंटर अटैक में काफी खतरनाक हैं। हम पेनाल्टी कॉर्नर को भी गोल में बदलने में अच्छा कर रहे हैं क्योंकि हमारी टीम के पास अच्छे ड्रैग फ्लिकर हैं। इसलिए हम उनका जितना उपयोग करेंगे हम उतने ही बेहतर होते जाएंगे। जैसा मैंने पहले कहा, हम अपने डिफेंस को सुधारने और उसमें निरंतरता लाने की कोशिश कर रहे हैं।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022