अधमरे किसान की सच्चाई जान प्रियंका गांधी को डिलीट करना पड़ा वीडियो

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ , 20 नवम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ हर घटना पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उन्नाव की घटना से संबंधित ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो को खुद ही डिलीट करना पड़ा। इस वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज से एक युवा किसान को अधमरा दिखाया गया था, जबकि हकीकत में वहां लेटा हुआ युवक मौका पाकर भाग निकला।

यूपी पुलिस ने सही व पूरा वीडियो जारी किया तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका को अपना वीडियो हटाना पड़ा। तथ्यों की पड़ताल किए बिना इस कदम ने प्रियंका गांधी की खासी किरकिरी कराई है।

ट्रांसगंगा सिटी की जमीन पर उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की टीम कब्जा लेने पहुंची तो वहां किसानों ने बवाल कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। रविवार को हुए उस वाकये पर सियासत भी गरमा गई और प्रियंका ने एक वीडियो को सरकार पर हमले का आधार बना लिया। इस वीडियो में एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ था और पुलिस आंदोलनकारियों को खदेड़ रही थी।

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया था, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनकी पुलिस का हाल देखिए। उन्नाव में एक किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए, जो आपके लिए अन्न उगाते हैं, उनके साथ ऐसी निर्दयता?”

हालांकि, यूपी पुलिस द्वारा वीडियो की सच्चाई सामने लाने के कुछ ही देर बाद प्रियंका ने अपना ट्वीट हटा लिया।

इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही दूसरा वीडियो भी वायरल हो गया। इस वीडियो में दिख रहा है कि युवक पुलिस की लाठियों से बचने के लिए जमीन पर पड़ा था और उसने मौका मिलते ही उठकर दौड़ लगा दी। भाजपा नेताओं ने इस वीडियो को वायरल कर सोशल मीडिया पर प्रियंका के ट्वीट पर टिप्पणी शुरू कर दी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022