अफ्रीका में कोरोना मामले 36.2 लाख के पार

Follow न्यूज्ड On  

अदिस अबाबा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अफ्रीका महाद्वीप में कोविड-19 मामलों की संख्या 3,626,960 तक पहुंच गई है। अफ्रीका केंद्र रोग नियंत्रण और रोकथाम (अफ्रीका सीडीसी) ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, महाद्वीपीय रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी के कोविड-19 डैशबोर्ड के अनुसार, अफ्रीका में शुक्रवार तक महामारी से संबंधित मौतों का आंकड़ा 93,647 था।

महाद्वीप में कोविड-19 से संक्रमित कुल 3,128,534 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अफ्रीकी संघ (एयू) आयोग की स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने यह खुलासा किया।

एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका क्षेत्र पॉजिटिव मामलों की संख्या के मामले में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।

अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पॉजिटिव मामलों की संख्या के मामले में सबसे अधिक प्रभावित अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, मिस्र और इथियोपिया शामिल हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा 45,605 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

वहीं, एयू एक्जिक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन नालेडी पैंडोर ने बुधवार को एयू एक्जिक्यूटिव काउंसिल के 38 वें ऑर्डिनरी सेशन के दौरान कहा, कोविड -19 को रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण लोक स्वास्थ्य उपाय वैक्सीन है। पिछले एक साल से, ऐसे टीके खोजने की कोशिश की जाती रही है जो सुरक्षित, सस्ते और प्रभावी हों।

पैंडोर ने जोर देकर कहा कि सभी देशों को टीके मिलना चाहिए और उन्हें शीघ्रता से मिलना चाहिए। यह कोविड-19 के वैश्विक नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण है कि टीकाकरण सभी देशों के लोगों का हो।

–आईएएनएस

वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022