अफ्रीका में कोविड-19 मामलों की संख्या 32 लाख के पार

Follow न्यूज्ड On  

अदीस अबाबा, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पूरे अफ्रीकी महाद्वीप में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 32,07,639 पर पहुंच गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने शनिवार को अपने नए अपडेट में कहा है कि कोविड से मरने वालों की संख्या 77,684 हो गई है। वहीं अब तक 26,17,110 लोग ठीक हो चुके हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीकी क्षेत्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित है। इसके बाद उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।

5 सबसे अधिक प्रभावित अफ्रीकी देश में दक्षिण अफ्रीका (13,11,686 मामले), मोरक्को (4,57,625), ट्यूनीशिया (1,75,065), मिस्र (1,54,620) और इथियोपिया (1,30,326) हैं। इतना ही नहीं मौतों के मामले में भी दक्षिण अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 36,467 लोग कोरोना के कारण मर चुके हैं।

कोविड-19 मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के बीच महाद्वीप ने घोषणा की है कि अफ्रीका सीडीसी की अफ्रीकी वैक्सीन अधिग्रहण टास्क टीम (एवीएटीटी) को सदस्य देशों के लिए 27 करोड़ वैक्सीन डोज मिले हैं।

अफ्रीकन संघ के चेयरपर्सन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने एक बयान में कहा है, इस महामारी की शुरूआत से ही हमारा फोकस एक महाद्वीप के रूप में सहयोग और सामूहिक प्रयासों पर रहा है। हमने तय किया है कि कोई भी देश पीछे नहीं रहना चाहिए। इसीलिए हमने खुद भी अतिरिक्त कदम उठाते हुए अपने सदस्य राज्यों के लिए वैक्सीन सुरक्षित की है।

इसके तहत अप्रैल से जून के बीच कम से कम 5 करोड़ डोज मिलेंगे।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022