24 घंटे से हिरासत में प्रियंका गांधी, अफसरों के मनाने के बावजूद सोनभद्र जाने की जिद पर अड़ीं

Follow न्यूज्ड On  

मिर्जापुर। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोनभद्र में दस लोगों की हत्या के बाद वहां धारा 144 लागू होने के बाद भी पीड़ितों से मिलने की जिद पर अड़ी रहीं। उन्हें तड़के लगभग साढ़े चार बजे नींद आई। उनके निजी सचिव संदीप ने बताया कि भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से परेशान प्रियंका गेस्ट हाउस के दूसरी ओर अकेले टहलती रहीं। प्रियंका गांधी तड़के करीब साढ़े चार बजे सोने के लिए कमरे में गईं।

चुनार किले के गेस्ट हाउस में कैद प्रियंका गांधी ने रात में उमस भरी गर्मी के बीच गेस्ट हाउस की कैंटीन का ही भोजन किया। प्रियंका को मनाने के लिए मिर्जापुर और वाराणसी मंडलों के मंडलायुक्त शनिवार देर रात वहां पहुंचे। इनके साथ एडीजी पुलिस मौजूद रहे लेकिन वार्ता बेनतीजा साबित हुई। इसके बाद शनिवार सुबह से ही कार्यकर्ताओं का गेस्ट हाउस आना शुरू हो गया।

प्रियंका वाड्रा ने रात को चुनार गेस्ट हाउस में दाल, चावल और सब्जी का ही भोजन किया। वहां पर अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भोजन के पैकेट्स आए। कार्यकर्ताओं ने कहा, “प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के बाद वहां की बिजली पानी कटवा दी गई है, उन्हें देश की सर्वोच्च सुरक्षा प्राप्त है, भगवान न करे पर कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए नेहरू जी नहीं भाजपा सरकार जिम्मेदार होगी।”

गेस्ट हाउस पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के साथ विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह तथा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक जैसे नेता आगे की रणनीति तय कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने बताया, “प्रियंका गांधी वाड्रा हिरासत में हैं। प्रियंका गांधी को शुक्रवार को एसडीएम ने सोनभद्र जाने से रोका था। एसडीएम ने अपने अधिकारों का प्रयोग करके उस इलाके में धारा 144 लगाई थी। धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रियंका गांधी को रोका गया है।”

फिलहाल प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस में हिरासत में रखा गया है। बॉन्ड भरने पर प्रियंका गांधी को छोड़ा जाएगा। उधर लोकल फॉल्ट के कारण चुनार गेस्ट हाउस की बिजली जाने से प्रियंका गांधी अंधेरे में ही कार्यकर्ताओं से मिलती रहीं।

This post was last modified on July 20, 2019 11:42 AM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022