Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार पिछले 4 दिनों से कोई बदलाव नहीं आया था। जहां कल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने VAT (value-added tax) घटाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से दिल्ली में डीजल की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है।
केजरीवाल सरकार ने VAT 30 फीसदी से घटाकर 16.75 फीसदी कर दिया। जिससे डीजल की कीमत में सीधे 8 रुपये तक की कमी आ गई। दरअसल अभी दिल्ली ही एक ऐसा शहर था, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल बिक रहा था। देश के अन्य मेट्रो शहरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है।
इस महीने में अब तक डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए जा चुके हैं। वहीं पेट्रोल के दाम में एक महीने से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए औरवहीं डीजल के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में पेट्रोल कल के भाव 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल के दाम कल के भाव 81.94 रुपये प्रति लीटर से घटकर 73.56 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। यानी डीजल के दाम में 8.38 रुपये कम हो गए हैं।
मुंबई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.11 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 77.04 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.86 रुपये प्रति लीटर है।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 73.56 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्ननई | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.10 | 77.04 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
This post was last modified on July 31, 2020 8:43 AM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…