क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे धोनी: जानें उन्होंने इशारों में क्या कहा

Follow न्यूज्ड On  

हैदराबाद | महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट सफर कब समाप्त होगा? क्या इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद? यह कहना मुश्किल है क्योंकि आईपीएल के 12वें सीजन के फाइनल के बाद धोनी अगले साल फिर से खेलने का संकेत दे गए हैं।

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को यहां हुए फाइनल मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के हाथों एक रन से हार मिली। सुपर किंग्स आठवीं बार फाइनल में पहुंचे थे। मुम्बई ने उसे हराकर चौथी बार खिताब जीता।

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने मैच के बाद धोनी से काफी लम्बी बातचीत की। इस दौरान धोनी ने मैच को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसी दौरान धोनी ने कहा कि दोनों टीमों ने कई सारी गलतियां कीं और जिस टीम ने एक गलती कम की, उसी की जीत हुई।

मांजरेकर ने जब धोनी से यह पूछा कि अगले साल भी वह आईपीएल में वापसी करेंगे तो धोनी रहस्यपूर्ण जवाब देकर चले गए।

लम्बे इंटरव्यू के बाद मांजरेकर ने जाते-जाते धोनी से कहा, “शानदार सफर रहा। आपको अगले सीजन में फिर से देखने की उम्मीद है।”

इस पर धोनी ने कहा, “हां, उम्मीद है।”

कहा जा रहा है कि धोनी इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे लेकिन अब तक उन्होंने किसी प्रकार का संकेत नहीं दिया है। आईपीएल-12 में उन्होंने चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाए और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ढेरों रन बना रहे हैं। उनकी फिटनेस भी काफी अच्छी है। विकेट के पीछे उनकी चपलता आज भी देखते ही बनती है।

ऐसे में धोनी को अगले साल आईपीएल के नए सीजन में फिर से देखा जा सकता है? इस सवाल का जवाब शायद धोनी ही दे सकते हैं।

This post was last modified on May 13, 2019 1:18 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022