ऐसे सरदार की जरूरत जो आरएसएस जैसी शक्तियों पर प्रतिबंध लगाए : अखिलेश

Follow न्यूज्ड On  

 लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि “आज फिर एक ऐसे सरदार की आवश्यकता है, जो आरएसएस और भाजपा जैसे संगठनों पर बैन लगाए और ऐसी शक्तियों को रोके।”

 अखिलेश यादव सपा के प्रदेश कार्यालय में आचार्य नरेंद्र देव और सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा। उन्होंने देश में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। आज देश को एक और सरदार की जरूरत है जो सांप्रदायिक ताकतों को काबू कर सके, जो देश में भड़काऊ विचारधारा पर रोक लगा सके।

सपा प्रमुख ने कहा, “आरएसएस नफरत और समाज बंटवारे का विचार फैलाती है। उस पर फिर पाबंदी लगनी चाहिए।”

अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा और कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह के हालात बने हैं, उसमें भाजपा अपने नेताओं की भी सुरक्षा नहीं कर पा रही है।

उन्होंने ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी प्रदेश और केंद्र की सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि तमाम सरकारी दावों के बावजूद बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा उत्तर प्रदेश में रामराज्य नहीं नाथूराम राज्य चला रही है। नागरिकों को उनके मूल अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। ‘यूपी 100’ डायल की व्यवस्था तहस-नहस कर दी गई है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं को भी बर्बाद कर दिया है। प्रदेश का किसान कर्ज से लदा है, फांसी लगाकर जान दे रहा है। नौजवान का भविष्य अंधकारमय है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हत्या प्रदेश बना दिया है।”

अखिलेश ने अपनी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जमाने में किसानों के लिए कई सारी योजनाएं थीं और एक ही छत के नीचे किसानों की समस्याओं का समाधान होता था। मौजूदा सरकार ऐसा नहीं कर रही है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022