अजय चौटाला को फरलो देने पर कांग्रेस ने आप पर साधा निशाना

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) की यह बात एक झूठ है कि अरविंद केजरीवाल सरकार जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अजय चौटाला को फरलो देने के फैसले से वाकिफ नहीं थी।

 कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने मंगलवार को कहा, “फरलो की अर्जी दिल्ली सरकार के जरिए गई होगी। अगर आप कह रही है कि वह इसकी अनुमति से अनभिज्ञ है तो यह एक बड़ा झूठ है।”

वह आप द्वारा जोर देकर कही जा रही इस बात पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें उसने कहा है कि अजय चौटाला की पैरोल में उसका कोई हाथ नहीं है।

शिक्षा घोटाले के सिलसिले में तिहाड़ जेल में कैद काट रहे अजय चौटाला को 26 अक्टूबर को दो हफ्ते की पैरोल पर रिहा किया गया है। यह घटनाक्रम हरियाणा में चौटाला की जेजेपी के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के तुरंत बाद सामने आया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आप, भाजपा की बी टीम है।

दिल्ली कांग्रेस प्रचार समिति के नवनियुक्त प्रमुख कीर्ति आजाद ने कहा कि आप और भाजपा छद्म लड़ाई में लगी हुई हैं और मिलकर काम कर रही हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022