अजय चौटाला तिहाड़ जेल से दो हफ्ते के लिए रिहा

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)| अजय चौटाला रविवार को तिहाड़ जेल से निकले।

  उन्हें दो हफ्ते के लिए रिहा किया गया है। अजय के बेटे और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रमुख दुष्यंत चौटाला रविवार को ही हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

जनवरी, 2013 में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके विधायक पुत्र अजय चौटाला को तीन अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ जाली दस्तावेजों का उपयोग करके राज्य में तीन हजार से अधिक शिक्षकों की अवैध रूप से भर्ती करने के आरोप में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई थी।

यह घोटाला तब सामने आया, जब 1989 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें आरोप लगाया गया कि ओम प्रकाश चौटाला सरकार ने 2000 में 3,208 जूनियर बेसिक प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार किया।

अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत हरियाणा की दूसरी खट्टर सरकार के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन में लेंगे।

90 सीटों वाली विधानसभा में जजपा के 10 विधायक हैं। भाजपा को बहुमत नहीं मिलने पर जजपा ने उसे समर्थन देने का फैसला किया है। सरकार बनाने के लिए हुए करार में तय किया गया कि मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, लेकिन उप-मुख्यमंत्री जजपा का होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला के साथ शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर सरकार बनाने के लिए जजपा से गठबंधन की घोषणा की थी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022