अकबर का यौन उत्पीड़न से इंकार, कहा रिलेशनशिप ‘सहमति’ से बने

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर ने शुक्रवार को अमेरिका स्थित पत्रकार पल्लवी गोगोई द्वारा लगाए गए आरोपों को ‘झूठा’ बताया और दावा किया कि उन लोगों ने ‘सहमति से रिलेशनशिप’ बनाए थे। अकबर ने एएनआई को एक बयान में कहा कि गोगोई की ओर से 2 नवंबर को वाशिंगटन पोस्ट में लिखे गए आर्टिकल में ‘मेरे विरुद्ध हिंसा करने और दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाए गए हैं।’

उन्होंने कहा, “मैंने इस आर्टिकल को पढ़ा और इस समय यह जरूरी हो गया है कि कुछ तथ्यों को प्रकाश में लाया जाए। 1994 के आस-पास, पल्लवी गोगोई और मैं सहमति से रिलेशनशिप में आ गए और यह कई महीनों तक चला था।”

उन्होंने कहा, “इस रिलेशनशिप के बारे में लोगों ने बातचीत शुरू कर दिया और बाद में मेरे घर में इस वजह से कलह भी शुरू हो गया। सहमति से बना रिलेशनशिप समाप्त हो गया, पर शायद अच्छे तरीके से नहीं।”

उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने मेरे साथ काम किया और जो हम दोनों को जानते हैं, उन्होंने कहा कि वे गवाही देने को तैयार हैं। किसी भी समय यह नहीं लगा कि पल्लवी गोगोई दबाव में काम कर रही है।”

अकबर ने यह भी कहा कि 29 अक्टूबर को वाशिंगटन पोस्ट ने उनके वकील को 23 वर्ष पहले हुई घटना के संबंध में ‘सिलसिलेवार तरीके से गूढ़ और गैर विशिष्ट’ प्रश्न पूछे।

उन्होंने कहा, “ये आरोप फर्जी हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022