अक्षरा ने कहा, चौराहे पे गोली मारो गाना हुआ वायरल

Follow न्यूज्ड On  

दुष्कर्म की घटनाओं से आक्रोशित भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने कहा कि दुष्कर्मियों को ‘चौराहे पे गोली मारो’। दरअसल ‘चौराहे पे गोली मारो’ उनका नया गाना है, जिसे उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है।

अक्षरा के इस गाने के रिलीज हुए अभी 48 घंटे हुए हैं और अब तक 1.63 लाख लोग देख चुके हैं। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खुद मदार्नी लुक में नजर आ रही हैं और कह रहीं हैं कि दुष्कर्मियों के लिए अब एक ही न्याय बचा है, ‘चौराहे पे गोली मारो’।

इस गाने को अक्षरा ने स्वयं गाया है। गाना ऑडियंस के रोंगटे खड़े करने वाला है, जिसका लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं। कोरियोग्राफर कैटी हैं।

गाने को मिल रही सफलता से अक्षरा सिंह खुश हैं। लेकिन उन्हें इस बात पर गुस्सा भी है कि देश में महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं।

अक्षरा का कहना है, ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्तर पर खत्म नहीं हो सकती। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा। फिर भी अगर कुछ नहीं होता है तो ‘चौराहे पे गोली मारो’।”

–आईएएनएस

 

This post was last modified on October 9, 2020 5:53 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022