डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान: अमेरिका 6 और देशों पर लगाएगा यात्रा प्रतिबंध

Follow न्यूज्ड On  

वाशिंगटन | व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि अमेरिका छह और देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाएगा, जिनमें से चार अफ्रीकी देश हैं। यात्रा प्रतिबंध जैसे विवादास्पद कदम की पहले से ही आलोचना हो रही है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि आव्रजन प्रतिबंध नाइजीरिया, इरीट्रिया, तंजानिया, सूडान, किर्गिस्तान और म्यांमार पर लगाए जाएंगे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुक्रवार को हस्ताक्षर किए गए उद्घोषणा के 22 फरवरी को मध्य रात्रि 12.01 बजे प्रभावी होने की उम्मीद है।

बयान के अनुसार, इरीट्रिया, किर्गिस्तान, म्यांमार और नाइजीरिया के नागरिकों के वीजा आवेदन करने पर अमेरिका अंकुश लगाएगा जिससे इन देशों के नागरिकों के स्थायी निवास पर लगाम लगाया जा सके। दो अन्य देशों, सूडान और तंजानिया के नागरिकों को डाइवर्सिटी वीजा लॉटरी में भाग लेने से रोक दिया जाएगा, जो अप्रवासियों को ग्रीन कार्ड देता है।

बयान में दावा किया गया है कि नए प्रतिबंधित देश अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहे हैं। बयान में आगे कहा गया कि नए प्रतिबंध पर्यटन, व्यापार या उन देशों से गैर-अप्रवासी यात्रा पर लागू नहीं होते हैं।

नए प्रतिबंधित देशों को सात देशों ईरान, लीबिया, सोमालिया, सीरिया, यमन, वेनेजुएला, उत्तर कोरिया की सूची में शामिल किया जाएगा, जिनमें से अधिकांश मुस्लिम-बहुल हैं। ये सभी 2017 में ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी किए गए यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं।

This post was last modified on February 1, 2020 4:19 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022