अमेरिका : बवंडर में मारे गए 23 लोगों में एक परिवार के 7 सदस्य भी

Follow न्यूज्ड On  

वाशिंगटन, 6 मार्च (आईएएनएस)| अमेरिकी प्रांत अलाबामा में आए बवंडर के चलते हुए हादसों में मरने वाले 23 लोगों में एक परिवार के सात सदस्य भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बचाव दल ने कहा कि चार बच्चों सहित हर मृतक अपने घरों के करीब पाया गया। ली काउंटी के कॉरनर बिल हैरिस ने एक न्यूज कांफ्रेंस में बताया कि मृतकों की उम्र छह से लेकर 89 वर्ष तक के बीच है।

बीबीसी ने मंगलवार को बताया कि आठ लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हैरिस ने पत्रकारों को बताया, “हमारा मानना है कि बवंडर से हुए हादसे के समय हर पीड़ित अपने घर पर मौजूद था। वे सभी मारे गए। इनमें से दो बच गए, क्योंकि वे हादसे के समय अमने घर से बाहर थे।”

उन्होंने कहा कि इसमें बचे एक शख्स ने परिवार के सात सदस्यों को खो दिया और कहा कि कई अंतिम संस्कार करने के कारण उसे आर्थिक समस्या का सामाना करने पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, “उन्हें सात लोगों का अंतिम संस्कार करना है इसलिए उन्हें किसी तरह से धन की व्यवस्था करनी है।”

उन्होंने कहा कि कुछ लोग परिवार की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

पूर्वी अलाबामा में रविवार को बवंडर आया था।

दक्षिण-पूर्व अलाबामा और जॉर्जिया में आए बवंडर के चलते कई घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसना पहुंचा और कम से कम 50 लोग घायल हो गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा करने की योजना है।

उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया, “यह एक दुखद स्थिति रही है लेकिन कई अच्छे काम किए जा रहे हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022