अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति : चीनी प्रतिनिधिमंडल

Follow न्यूज्ड On  

वॉशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)| अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन में अपनी उच्च स्तरीय आर्थिक और व्यापार वार्ता के नवीनतम दौर में विशिष्ट मुद्दों पर महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। चीन के प्रतिनिधिमंडल ने यह कहा। सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 21-24 फरवरी को हुई वार्ता के दौरान चीन और अमेरिकी वार्ताकारों ने दिसंबर में अर्जेटीना में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की जिन मुद्दों पर आम सहमति बनी थी उन्हें लागू किया। यह अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता का सातवां दौर था जो पिछले साल फरवरी में शुरू हुई थी।

चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, बौद्धिक संपत्ति अधिकारों की रक्षा, गैर-टैरिफ बाधाओं, सेवा उद्योग और विनिमय दरों जैसे विशिष्ट मुद्दों पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस मामले में हुई नवीनतम प्रगति के आधार पर दोनों पक्ष अपने-अपने देश के प्रमुखों के निर्देश के अनुसार अगले स्तर के लिए काम करना जारी रखेंगे।

चीन की टीम का नेतृत्व उप प्रधानमंत्री ल्यू हे और अमेरिकी टीम का नेतृत्व व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइथाजर और अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन मनचिन कर रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022