अमेरिका : गोलीबारी में एक ही परिवार के 5 सदस्य मारे गए

Follow न्यूज्ड On  

लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)| अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया में एक घर में गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध मृतकों में से ही कोई एक है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, समाचार पत्र द सैन डिएगो यूनियन-ट्रिब्यून के अनुसार, यह घटना शनिवार को पैराडाइज हिल में हुई, जो अमेरिका-मेक्सिको सीमा से 35 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें 911 पर सुबह 6.49 बजे फोन आया। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें गोली लगने से घायल कई लोग मिले।

तीन साल का बच्चा, 29 साल की महिला और 31 साल का एक आदमी अंदर मृत पाए गए।

पांच साल के बच्चे और नौ साल के बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों ने ही दम तोड़ दिया।

एक 11 वर्षीय लड़के को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सैन डिएगो पुलिस विभाग के मैट डोब्स ने कहा कि एक मां और चार बच्चे मुख्य घर से सटे ग्रैनी फ्लैट में रहते थे, जहां परिवार के अन्य सदस्य रहते थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने लोग अहाते में रहते थे।

पुलिस को घर में एक बंदूक मिली, लेकिन इसके प्रकार, मृतकों के नाम या हत्यारे के इरादे का खुलासा नहीं किया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022