अमेरिका : कैलिफोर्निया के बार में गोलीबारी, 12 लोग मरे

Follow न्यूज्ड On  

  वाशिंगटन, 8 नवंबर (आईएएनएस)| अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक बार में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित 12 लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी करने वाला शख्स भी मौके पर मृत पाया गया।

 सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि थाउजेंड ओक्स स्थित बॉर्डरलाइन बार व ग्रिल में स्थानीय समयानुसार, बुधवार की रात करीब 11.20 बजे गोलीबारी शुरू हुई। गोलीबारी की इस घटना में वेंट्यूरा काउंटी शेरिफ के डिप्टी सार्जेट रॉन हेलस भी मारे गए।”

हेलस 29 साल से पुलिस बल में कार्यरत थे और वह 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके ऊपर कई गोलियां बरसाई गईं। स्थानीय अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया।

शेरिफ जियोफ डीन ने मीडिया को बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी बार के भीतर मृत पाया गया। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। गोलीबारी की मंशा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि वारदात के समय बार में करीब दो सौ लोग थे जो कॉलेज कंट्री म्यूजिक नाइट में हिस्सा ले रहे थे।

संदिग्ध ने दर्जनों गोलियां बरसाईं। पुलिस का मानना है कि उसने खुद को भी गोली मार ली।

चश्मदीदों ने बताया कि बंदूकधारी ने जब गोलियां बरसाना शुरू किया तो बार में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने भागने के लिए कुर्सियों से खिड़कियां तोड़ डालीं, जबकि कुछ लोग शौचालय में छिप गए।

चश्मदीद होल्डन हारा ने बताया, “एक आदमी आगे के दरवाजे से दाखिल हुआ और गोलियां बरसाने लगा।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022