अमेरिका, रूस ने परमाणु हथियार नियंत्रण संधि 5 साल के लिए बढ़ाई

Follow न्यूज्ड On  

वाशिंगटन/मॉस्को, 4 फरवरी (आईएएनएस)। रूस और अमेरिका ने आधिकारिक रूप से सामरिक हथियारों में कमी के लिए नई संधि (न्यू स्टार्ट) की अवधि पांच साल के लिए बढ़ा दी है, क्योंकि दोनों देशों के बीच अहम परमाणु समझौते के विस्तार पर समझौता हो गया है। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उसने अमेरिकी दूतावास के साथ संधि के विस्तार के लिए आवश्यक सभी घरेलू प्रक्रियाओं को पूरा करने पर राजनयिक नोट्स का आदान-प्रदान किया।

इसने कहा, नई स्टार्ट संधि 5 फरवरी, 2026 तक किसी भी बदलाव या एडिशन के बिना जिस स्वरूप में इस पर हस्ताक्षर किया गया है, उसी अनुसार ऑपरेट होगी।

मंत्रालय के अनुसार, 26 जनवरी को रूस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच टेलीफोन पर बातचीत इस विकास के लिए महत्वपूर्ण थी।

मंत्रालय ने कहा कि रूस नए परिणाम हासिल करने के लिए अमेरिका के साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखने को तैयार है। इससे दुनिया में रणनीतिक स्थिरता मजबूत होगी।

–आईएएनएस

वीएवी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022