अमेठी पहुंचीं प्रियंका चुनाव तैयारियों का जायजा ले रहीं

Follow न्यूज्ड On  

अमेठी, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज(शुक्रवार को) पार्टी अध्यक्ष व अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में हैं। वह यहां गौरीगंज में राहुल के जनसंपर्क कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहीं हैं। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, एमएलसी दीपक सिंह के साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं।

एमएलसी दीपक सिंह ने बताया कि प्रियंका जिला, मंडल, पंचायत और बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अमेठी की यथास्थिति की जानकारी ली है।

दीपक ने बताया, “प्रियंका ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल को और मजबूत करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार के काम को जनता में प्रचारित कर वोट मांगने के लिए कहा है।”

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह पदाधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों को लेकर एक बैठक और करेंगी। इसके साथ ही वह क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात भी करेंगी। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे वह यहां से चली जाएंगी।

प्रियंका गांधी के जारी हुए कार्यक्रम के मुताबिक, वह शाम को करीब पांच बजे से कानपुर में रोड शो करेंगी। वहां करीब दो घंटे का रोडशो होगा। कांग्रेस ने कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल को टिकट दिया है। रोड शो के साथ-साथ प्रियंका फूलबाग में नुक्कड़ सभा करेंगी। प्रियंका का रोड शो देर शाम बड़ा चौराहा पर जा कर खत्म होगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022